फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dont go to get Kaanvad Light the lamp of knowledge teacher video goes viral in Bareilly

Bareilly: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना', शिक्षक का वीडियो वायरल, विवाद शुरू

Sun, 13 Jul 2025 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Jul 2025 03:10 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के अध्यापक रजनीश गंगवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज में बच्चों को कविता सुनाते दिखाई दे रहे हैं। कविता के बोल हैं, तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना। उनका वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Dont go to get Kaanvad Light the lamp of knowledge teacher video goes viral in Bareilly
अध्यापक रजनीश गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बहेड़ी के एमजीएम इंटर कॉलेज में प्रार्थना स्थल पर गीत गा रहे शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। इसमें शिक्षक एक गीत के जरिये छात्रों को कांवड़ लेने न जाने का संदेश दे रहे हैं। इस गीत पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एतराज जताकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं कुछ लोग शिक्षक की बात का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एमजीएम इंटर कॉलेज के अध्यापक रजनीश गंगवार का वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद पनपा है। कई लोग इसे धर्म विशेष की भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गीत के साथ तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं कि अध्यापक का काम छात्रों को ज्ञान देना है न कि उन्हें धर्म से भ्रमित करना। जब गुरु ही धर्म को भ्रमित करने का मार्ग बताएंगे तो छात्रों का क्या दोष होगा। कई लोगों ने अध्यापक की बयानबाजी पर सवाल उठाए हैं। लिखा है कि अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जबकि कई लोगों ने अध्यापक के बयान का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में शिक्षक ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरुक करने के लिए यह गीत गाया था, किसी धर्म के विरुद्ध कोई बात नहीं कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में जांच कराई गई। इसमें शिक्षक से भी स्पष्टीकरण लिया गया है। शिक्षक की मंशा खराब नहीं है, वीडियो पहले का है, किसी ने तूल देने के लिए जानबूझकर सावन के दिनों में इसे वायरल किया है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed