फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Donated the property of an elderly couple, report

Bareilly News: बुजुर्ग दंपती की संपत्ति का कराया दान, रिपोर्ट

Wed, 08 Jan 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Donated the property of an elderly couple, report
मीरगंज। बुजुर्ग दंपती ने अपनी संपत्ति का दान कराने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 80 वर्षीय ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका कोई बेटा नहीं है। घर में वह और उनकी पत्नी रविन्द्र कौर रहते हैं। उन्होंने अपने पास घरेलू कामकाज के लिए इकरार अहमद मोहल्ला सराय खाम को नौकरी पर रख लिया।
विज्ञापन

वह कुछ दिन तक सही काम करता रहा, लेकिन उसके बाद उसके मन में लालच आ गया। उसने पीड़ित की एक दुकान किराये पर अपने भाई गुलफाम अहमद को दिलवा दी है। उसने मोबाइल की दुकान खोल ली। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने बहनोई सलीम को किराये पर मकान में रख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी सभी दुकानों का किराया किरायेदारों से ले लिया। धोखाधड़ी करके किसी तरह मीरगंज रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर अपने नाम तीनों लोगों ने दान लिखवा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed