फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dominance of Veerpal group increased in SP, many Yadav leaders got responsibility

Bareilly News: सपा में वीरपाल गुट का दबदबा बढ़ा, कई यादव नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Veerpal group increased in SP, many Yadav leaders got responsibility
बरेली। सपा के बड़े नेताओं को बृहस्पतिवार को लखनऊ बुलाकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एकजुटता से चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। कई यादव नेताओं का कद बढ़ने से पार्टी का एक धड़ा संतुष्ट हुआ है पर जिला कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक यादव को जिम्मेदारी मिलने से सोशल मीडिया पर माहौल फिर गरमा गया है।
विज्ञापन

सपा ने भगवत सरन गंगवार पर दांव चलकर पूरे मंडल में कुर्मी वोटों को साधने की कोशिश की है। बरेली में भी प्रवीन सिंह ऐरन के रूप में गैर यादव प्रत्याशी हैं। पार्टी में जिलाध्यक्ष कश्यप समाज से जुड़े शिवचरन कश्यप हैं तो महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी मुस्लिम वर्ग से हैं। इसको लेकर पार्टी के बेस वोट माने जाने वाले यादव नेताओं में असंतोष था। इसका आभास होने पर सपा सुप्रीमो ने इन्हें लखनऊ बुलाया था।
विज्ञापन

जैसी कि उम्मीद थी, पार्टी ने यादव वर्ग से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें संजीव यादव को बरेली लोकसभा तो शुभलेश यादव को आंवला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अशोक यादव जिला कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं तो इंजीनियर सत्येंद्र यादव आंवला विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मुस्लिम चेहरे के रूप में परवेज खान को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इनमें से अधिकांश पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष व कद्दावर नेता वीरपाल सिंह यादव के करीबी हैं। माना जा रहा है कि वीरपाल गुट इससे मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
अशोक के चयन से अल्पसंख्यक खेमा खफा
- हाल ही में पार्टी की बैठक के दौरान पदाधिकारी डॉ. चांद से अभद्रता की गई थी। इसमें नौ सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। चर्चा है कि अभद्रता करने वालों में अशोक यादव भी शामिल थे। उस वक्त सपा के एक खेमे ने सोशल मीडिया पर इसे जमकर वायरल भी किया था। अब अशोक को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी का अल्पसंख्यक खेमा फिर से भड़का हुआ नजर आ रहा है। इन सभी के मनोनयन पत्र वायरल होते ही सोशल मीडिया पर खिंचाई शुरू हो गई है। चर्चा है कि मनोनयन का विरोध लखनऊ मुख्यालय तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed