फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doli Bhoomi Girat Dashkandhar, Chubhit Sindhu Sari Giant Bhudhar

Bareilly News: डोली भूमि गिरत दशकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Wed, 25 Oct 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doli Bhoomi Girat Dashkandhar, Chubhit Sindhu Sari Giant Bhudhar
अलीगंज/आंवला। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर मंगलवार को जगह-जगह रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान लक्ष्मण को शक्ति लगने, लक्ष्मण- मेघनाद युद्ध के बाद राम रावण युद्ध और अंत में रावण वध का मंचन किया गया। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन भी किया गया। व्यापारियों ने बही-खाते का पूजन किया। कई जगह शमी के वृक्ष का पूजन भी हुआ। घरों में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा बाग बख्शी मेला मैदान में प्रभु श्रीराम के अग्निवाण से रावण की नाभि का अमृत सूख गया। इसके बाद उन्होंने अहंकारी रावण के दस शीश और 20 भुजाएं काट दीं। श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही मेला परिसर जय श्रीराम व हरहर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। पुतला दहन स्थल पर काफी देर तक आतिशबाजी भी होती रही।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के स्वरूपों की आरती उतारी। बिहार से आए कलाकारों ने राम व रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, रामनिवास मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल बाॅबी, रामदीन सागर, वरूण अग्रवाल आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मोहल्ला लठैता में स्थानीय लोगों ने अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रामनगर क्षेत्र के गांव हरदासपुर में रावण के पुतले का दहन हुआ। इससे पहले रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान देवेंद्र मौर्य, देवेश कुमार, प्रेमपाल गुप्ता, अन्नू शंखधार, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बहेड़ी के रामलीला मैदान में रावण वध के बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, प्रमोद अग्रवाल, विवेक गर्ग, अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
कुंभकरण के पुतले का हुआ दहन

नवाबगंज। रामलीला मेला में मंगलवार और राम और कुंभकरण के बीच हुए युद्ध का मंचन हुआ। श्रीराम के हाथों कुंभकरण की मृत्यु के बाद पनघैली नदी के किनारे पुतला दहन किया गया। लीला मंचन देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग पहुंचे। एसडीएम नहनेराम और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने लीला मंच से महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। उनके लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया गया। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने भी मेले का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। मेला स्थल में बने पिंक बूथ का उद्घाटन किया। मेला अध्यक्ष रविन्द्रपाल सिंह गंगवार, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, रामधुन गुप्ता, राजेंद्र कटियार, दिलीप गुप्ता, सत्येद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

---------
फतेहगंज पश्चिमी में 40 फुट ऊंचे पुतले का दहन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार को रावण के 40 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद उसकी अस्थियां लूटने के लिए भगदड़ मच गई। पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को नियंत्रित किया। मेले में खाने-पीने के स्टॉल के साथ कई तरह के झूले और सजावट के सामान की कई दुकानें लगाई गईं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed