Bareilly News: नर्सिंग होम के नजदीक किसी ने झाड़ियों में फेंका नवजात, कुत्तों ने नोचा; पुलिस जांच में जुटी
आंवला में रेलवे स्टेशन रोड किनारे रविवार दोपहर को झाड़ियों में कुत्ते मृत नवजात को नोच रहे थे। एक कुत्ता उसे मुंह दबाकर ले जाने लगा, तब लोगों की नजर उस पर पड़ी और कुत्ते से नवजात को छुड़ाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में रेलवे स्टेशन रोड पर एक नर्सिंग होम के नजदीक झाड़ियों में मृत नवजात मिला। नवजात को कुत्ते नोच रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने नवजात को कुत्ते से छुड़ाया। नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात को कचरे के ढेर में फेंकने की चर्चा है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सीसीटीवी फुटेज से नवजात को फेंकने के आरोपियों का पता लगाने की बात पुलिस ने कही है।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे के करीब रेलवे स्टेशन रोड पर एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो उन्होंने उससे नवजात को छुड़ाया। बस्ती में रहने वाले नगर पालिका कर्मचारी सौरभ ने मामले की जानकारी पालिका चेयरमैन आबिद अली को दी। चेयरमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
University Exam: बरेली कॉलेज में एक छात्रा ने दी परीक्षा, कक्ष निरीक्षक समेत 20 लोग रहे ड्यूटी पर
मोहल्ले वालों ने बताया कि नजदीक ही एक नर्सिंग होम है। आशंका है कि यहां किसी का समय से पहले प्रसव कराया गया होगा। इसके बाद नवजात को अलीगंज बस स्टैंड के समीप कूड़े के ढेर में फेंक दिया होगा। वहां कुत्ते इसे लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे। नवजात की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक इसे फेंकने वाले का पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक आंवला आरके शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगाया जाएगा।
धड़ल्ले से चल रहा गर्भपात का खेल
नियम-कायदों को दरकिनार कर कस्बे में कई अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। कई नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग की टीम सील भी कर चुकी है। कुछ दिन बाद ही उनका फिर से संचालन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो इनमें से कई में गर्भपात भी कराया जाता है। सांठगांठ की वजह से इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।