{"_id":"6ab04de15ef7495b0d01a8a1","slug":"dogs-attack-five-people-four-people-including-two-innocent-children-injured-bareilly-news-c-419-1-ba11020-613-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुत्तों ने पांच पर किया हमला, दो मासूम बच्चों समेत चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुत्तों ने पांच पर किया हमला, दो मासूम बच्चों समेत चार लोग जख्मी
Mon, 21 Sep 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़। कस्बे में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों में लावारिस कुत्तों ने दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों पर हमला किया। इनमें चार लोग जख्मी हो गए।
मोहल्ला बाजार में शनिवार देर शाम हमजा खान (2) पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसकी गर्दन नोच ली। उसे सीएचसी शेरगढ़ ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया। वहां उसकी गर्दन में टांके लगे हैं। ऐसे ही कुत्ते ने रविवार को खेत पर बैठे मोहम्मद हुसैन (60) की पीठ पर काट लिया। बचाव के चक्कर में नाक भी जख्मी हो गई। एक से दूसरे घर जा रहीं उनकी बहू रईस बानो के कपड़े फाड़ दिए।
वार्ड सात निवासी मोहम्मद जैद (7) को भी बाजार में लावारिस कुत्ते ने कमर के पास काट लिया। ग्राम पंचायत टांडा निवासी लुकमल की पत्नी नईमा (45) को भी कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का पर्याप्त स्टॉक है। घायलों को एआरवी लगाई गई है। ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। नगर पंचायत प्रशासन के पास कुत्तों को पकड़ने के उपकरण नहीं हैं।