{"_id":"6525bede9e1175ad3f0049a4","slug":"dog-attacks-child-playing-near-home-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-783-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के पास खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के पास खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला
Wed, 11 Oct 2023 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पचपेड़ा गांव में मकान के पास खेल रहे पांच साल के बच्चे पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की गर्दन में गहरा जख्म हुआ है। आरोप है कि शिकायत करने पर कुत्ते को पालने वाले व्यक्ति ने बच्चे के पिता की पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
पचपेड़ा गांव में हरनंदन परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को शाम के समय उनका पांच साल का बेटा ऋषि कुमार मकान के पास खेल रहा था। इसी बीच कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी गर्दन को जबड़े में दबोच लिया। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे ऋषि को कुत्ते से बचाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। ऋषि की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ है। उसे छह टांके आए हैं। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।