फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor's treatment and post mortem report got into trouble

Bareilly News: डॉक्टर के इलाज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने फंसाया पेच

Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor's treatment and post mortem report got into trouble
बरेली। भमोरा के संतोष शर्मा हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी चल रही है। इस बीच संतोष शर्मा का इलाज करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर पाया गया है। इसमें संदेह का लाभ आरोपियों को मिल सकता है।
विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद में दिवाली के दिनों में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर किसान संतोष शर्मा की पीटकर हत्या करने का आरोप लगा था। इसमें आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट को मौत की वजह बताया गया था। मरने से पहले दो दिन तक संतोष शर्मा का रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल में इलाज हुआ था।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर के इलाज के पर्चों व रिपोर्ट में शरीर पर अन्य व अंदरूनी चोटों का तो जिक्र है, पर सिर की चोट को लेकर कहीं जिक्र नहीं किया गया है। इसके अलावा सिर में खून का थक्का (क्लोटिंग) का जिक्र जरूर किया है। एसएसपी ने दोनों रिपोर्ट में विरोधाभास के चलते इन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब लखनऊ भेजा। वहां विशेषज्ञों ने इस पर मंथन किया। इसमें सिर की चोट को मौत की वजह नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन पर कसा है शिकंजा
चौकी इंचार्ज सरदार नगर एसआई टिंकू कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल सत्यजीत सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार आरोपी हैं। बाद में एसआई नेपाल सिंह को भी निलंबित कर आरोपी मान लिया गया था। सभी फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस इनकी 82 की कार्रवाई कर चुकी है।

---
आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर की जांच रिपोर्ट में अंतर के बाद फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट मंगाई गई है। इसमें सिर की चोट से मौत का जिक्र नहीं है। हालांकि पुलिस इसे हत्या का ही मामला मानकर चार्जशीट लगाएगी। आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। - सुशील घुले, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed