फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors instructed to be present on time.

Bareilly News: डॉक्टरों को समय से बैठने की हिदायत

Wed, 05 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 05 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Doctors instructed to be present on time.
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक सुबह आठ बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ई-संजीवनी सेवा की प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जताई। पोर्टल पर नियमित एवं शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भुगतान और पंजीकरण में सुधार लाने, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में पीछे चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों की विशेष निगरानी करने, अधिक से अधिक आभा आईडी बनाने, टीबी मरीजों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed