फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor wife accuses judge husband of dowry harassment in Bareilly

Bareilly News: डॉक्टर पत्नी ने जज पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, इंसाफ की लगाई गुहार

Sun, 28 Sep 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 03:52 PM IST
सार

बरेली में एक महिला डॉक्टर ने अपने जज पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोनों साल पहले उनकी शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि पति उन्हें साथ रखना नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन
Doctor wife accuses judge husband of dowry harassment in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में महिला डॉक्टर ने इंसाफ की गुहार लगाई है। जहां महिला ने अपने जज पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को काउंसलिंग के लिए पहुंची महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके जज पति उन्हें रखना नहीं चाहते हैं। इससे परेशान महिला कई अधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत कर चुकी है। 

विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी 
महिला ने बताया पति अन्य जिले में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। उसकी शादी को लगभग दो साल हो गए हैं। उनका पति दहेज की मांग के चलते उन्हें साथ नहीं रखना चाहते, जबकि वह साथ रहना चाहती हैं।  शनिवार को महिला की दूसरी काउंसलिंग रही। जहां मौके पर फाइल नहीं मिली, जिसके बाद काउंसलर ने बिना फाइल के ही उनकी फरियाद को सुना। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जज पति के रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि महिला की यह दूसरी शादी थी। उनकी गतिविधियों से परिवार परेशान रहा। इसलिए अब साथ नहीं हैं। इसके बाद काउंसलर ने महिला को अगले शनिवार को आने के लिए कहा। 
विज्ञापन


परामर्श केंद्र पर एक ही पक्ष पहुंचा 
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर हरिंदर कौर चड्ढा ने बताया कि इस मामले में केवल एक पक्ष ही काउंसलिंग में पहुंचा। इसलिए महिला के पति को फोन से संपर्क किया गया। तो उनके रिश्तेदार ने बात कर बताया कि वह शहर से बाहर हैं। इस पर दोनों पक्षों को अगले शनिवार को आने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed