फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor denies to operate even after MP's Phone

सांसद के कहने पर भी नहीं किया सर्जन ने ऑपरेशन

Tue, 03 Apr 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 03 Apr 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Doctor denies to operate even after MP's Phone
डॉक्टर

सांसद के फोन करने के बावजूद जिला अस्पताल के सर्जन ने एक रोगी का ऑपरेशन करने से मना कर दिया। रोगी के तीमारदारों से कह दिया कि जिससे चाहे सिफारिश करा लो, वह ऑपरेशन नहीं करेंगे। इसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य निदेशालय ने जांच के आदेश दिए हैं। इज्जतनगर क्षेत्र के राजेश कश्यप ने बताया कि उनकी बहन सुशीला की पित्त की थैली में पथरी है। जिला अस्पताल में डॉ. एमपी सिंह को दिखाया तो उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी। इस पर 24 मार्च को सुशीला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उसी दिन सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डॉक्टर को फोन करके सुशीला का जल्दी ऑपरेशन करने को कहा। सांसद का फोन आने के बाद डॉ. एमपी सिंह ने ऑपरेशन करने से मना कर किया। इस बाबत डॉ. सिंह का कहना है कि उन्होंने जब सुशीला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो उसके गालब्लेडर में मांस का टुकड़ा दिखा। कैंसर की आशंका पर उन्होंने सुशीला को हायरसेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed