{"_id":"6a6f9fc9cfc2de04b40ee491","slug":"doctor-couples-dispute-spills-onto-the-street-both-reach-the-police-station-bareilly-news-c-4-bly1015-938200-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पर आया डॉक्टर दंपती का झगड़ा, थाने पहुंचे दोनों, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पर आया डॉक्टर दंपती का झगड़ा, थाने पहुंचे दोनों, पुलिस को दी तहरीर
Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में बिहार के मूल निवासी और बरेली में रहकर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर दंपती का झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि 16 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उन्होंने 2017 में एक बेटे को जन्म दिया, जो जन्म से ही ऑटिज्म और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।
पति आर्थिक रूप से समृद्ध होने के बाद भी बच्चे के इलाज और थेरेपी के लिए मदद नहीं देते हैं, बल्कि बच्चे को दिव्यांग कहकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पति कुछ साल से अलग रह रहे हैं। उन दोनों का मामला कोर्ट में भी चल रहा है। उन्हें पता लगा है कि पति ने बिहार निवासी खुद से 24 साल छोटी युवती से चोरी-छिपे शादी कर ली है। उन्होंने भाई के साथ जाकर देखा तो पता लगा कि युवती गर्भवती है। उन्हें देखकर उसने माथे से सिंदूर भी धो लिया।
वहीं डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के एक शख्स से अवैध संबंध हैं। इसी वजह से उन्होंने पत्नी से संबंध खत्म कर लिए हैं। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है। हालांकि, एक महिला उनके साथ रह रही है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।