फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not share personal photos and videos on social media

Bareilly: सोशल मीडिया पर छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी... बिल्कुल न करें ये काम; ऐसे करें साइबर अपराध से बचाव

Fri, 08 Mar 2024 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को ‘साइबर अपराध से बचाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में साइबर थाने की एसआई शालू यादव ने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन
Do not share personal photos and videos on social media
एसआई शालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने-अनजाने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो, वीडियो ब्लैकमेलिंग की वजह बन सकते हैं। किसी को ओटीपी बताने से बैंक अकाउंट खाली होने की आशंका है। सोशल मीडिया प्रोफाइल लॉक न होने से साइबर अपराधी उसे हैक कर परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन


बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘साइबर अपराध से बचाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में साइबर थाने की एसआई शालू यादव ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े कई प्रकरणों को महिलाओं-छात्राओं के साथ साझा किया, ताकि वे भविष्य में ऐसी किसी घटना का शिकार न हों। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए सुझाव
किसी को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल न भेजें।
नए लिंक पर क्लिक न करें। ऑफर, इनाम के झांसे में न आएं।
वीडियो कॉल पर अतरंगी न हों। इससे ठगी के मामले बढ़े हैं।
सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें। फिजूल के एप डाउनलोड न करें।
 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
मोबाइल फोन का नेट ऑन करके बाथरूम में न ले जाएं।
 

इन टोल फ्री नंबरों का रखें ध्यान
वूमेन पावर लाइन-1090
मुख्यमंत्री पावर लाइन- 1076
पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
चाइल्ड लाइन- 1098
एंबुलेंस सेवा- 102, 108

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed