{"_id":"5ec6cfc18ebc3ee0a3019ea7","slug":"do-not-panic-the-temperature-will-not-reach-beyond-40-degrees-throughout-the-week-bareilly-news-bly406616415","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराइए मत.. सप्ताह भर तो 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराइए मत.. सप्ताह भर तो 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नमी का स्तर बरकरार रहने से तापमान में स्थिरता
विज्ञापन
बरेली। करीब पांच दिनों से तप रहे सूरज को देखकर तामपान 40 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका जता रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, करीब हफ्ते भर तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द ही रहेगा। उन्होंने हवा में नमी का प्रतिशत अधिक होने की वजह से तापमान स्थिर रहने की उम्मीद जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पिछले सालों में इस दौरान लू का प्रचंड प्रकोप शुरू हो जाता था, इससे नमी का स्तर 20 से 30 प्रतिशत रह जाता था। मगर, इस बार कई दफा हुई बारिश से हवा में नमी का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज हो रहा है। हवा में नमी ज्यादा रहने से चटख धूप के बावजूद लोगों को तपन का एहसास नहीं हो रहा है। अगले सात दिन तक कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 37.6 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूतनम पांच डिग्री कम दर्ज हुआ है।