फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM took cognizance of the money lying idle in the accounts, gave instructions to BDO

Bareilly News: खातों में बेकार पड़ी धनराशि का डीएम ने लिया संज्ञान, बीडीओ को निर्देश

Wed, 30 Jul 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
DM took cognizance of the money lying idle in the accounts, gave instructions to BDO
बरेली। क्षेत्र पंचायतों के बैंक खातों में 5वें और 15वें वित्त आयोग के 26.59 करोड़ रुपये बेकार पड़े होने के मामले का डीएम ने संज्ञान लिया है। इसके बाद सीडीओ ने बीडीओ को तत्काल धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, धनराशि खर्च कर विकास कार्य क्यों नहीं कराए गए, इस पर भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

जिले के सभी 15 ब्लॉकों में अनुदान की राशि खातों में बेकार पड़ी होने के मामले को अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने प्रभारी सीडीओ/डीडीओ दिनेश कुमार यादव से पूछताछ की थी। सभी बीडीओ से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में प्रभारी सीडीओ ने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

प्रभारी सीडीओ ने बताया कि ब्लॉकों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ कार्यों की निविदाएं हो गई हैं। बहेड़ी ब्लॉक में पूर्व में कराए गए कार्यों के भुगतान बकाया थे, जिन्हें किया जा रहा है। जिन ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्य स्वीकृत हो गए हैं, उनके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुछेक ब्लॉकों में संबंधित कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। वर्तमान में सभी ब्लॉकों में पांचवें वित्त आयोग के 12 करोड़ रुपये और 15वें वित्त आयोग के 14.58 करोड़ रुपये मौजूद हैं, जिसे खर्च करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed