{"_id":"613bb3a28ebc3ec62c74f7be","slug":"dm-s-responsibility-to-stop-dengue-outbreak-bareilly-news-bly459126774","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप रोकना डीएम की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप रोकना डीएम की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री ने डेंगू और मलेरिया के लिए कोरोना की तरह प्रोटोकॉल बनाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
बरेली। जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने डेंगू और मलेरिया पर काबू रखने पर खास जोर दिया। उन्होंने जिले में डेंगू का प्रकोप रोकना डीएम की जिम्मेदारी बताते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज विभाग के साथ कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वायरल का प्रकोप हर जगह बढ़ रहा है। अभी से प्रयास किया जाए कि यह जिले में जानलेवा न बने।
प्रभारी मंत्री ने डेंगू और मलेरिया के इलाज के लिए कोरोना की तरह प्रोटोकॉल तैयार करने और मरीजों की टेस्टिंग और ट्रेकिंग करने का निर्देश दिया। गांवों को संक्रामक रोगों से मुक्त रखने के लिए सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और ग्राम प्रधानों के जरिए गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। बोले, डीपीआरओ सामंजस्य बनाकर गांव की गलियों और स्कूलों में सफाई कराना सुनिश्चित करें। डेंगू फैलने से रोकने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ बाकी इंतजाम भी किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वायरल के मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी पर भी व्यवस्था हो।

एसी कमरों में न बैठे, फील्ड में निकले अधिकारी
प्रभारी मंत्री ने अफसरों के फील्ड में न जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा, शिकायतें हैं कि नोडल विभागों के अफसर फील्ड में निकलते ही नहीं, मुख्यालय पर ही रहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का काम अफसर करें। मनरेगा कार्यो की निगरानी कराई जाए। गांव-गांव बन रहे पंचायत भवनों की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए और गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन लिया जाए। एक गांव में गड़बड़ी पर वीडीओ को छोड़कर सिर्फ प्रधान पर कार्रवाई करने की शिकायत पर उन्होंने डीपीआरओ की डांट भी लगाई। डीएम को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें।
विज्ञापन