फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM ordered action against those occupying the road.

Bareilly News: रास्ते पर कब्जा करने वाले पर डीएम ने कार्रवाई के दिए आदेश

Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
DM ordered action against those occupying the road.
नवाबगंज। डीएम ने नवाबगंज तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई की। डीएम ने भदपुरा ब्लाॅक के विजासिन गांव में रास्ते पर कब्जे करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट, जबकि अन्य मामलों में जांच के लिए आदेश दिए हैं। जन सुनवाई के उपरांत डीएम ने किसानों को सरसों के निशुल्क मिनी किट बांटे। यहां उनके सामने 193 मामले सामने आए, जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसमें गन्ना बकाया भुगतान, खाद व बीज की किल्लत का मुद्दा भी छाया रहा। डीएम ने कहा कि चकमार्गों पर कब्जे न हों, यह कानूनगो-लेखपाल की जिम्मेदारी है और जहां कब्जे हैं, उन्हें खाली कराएं।
विज्ञापन

भदपुरा ब्लाॅक के विजासिन गांव के विश्वदेव राठौर ने शिकायत की कि उनके खेत के जाने वाले रास्ते पर ईंट लगाकर बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से खेतों में रबी फसलों की बोआई बाधित हो रही है। डीएम ने एसडीएम को रास्ते पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार और अनिल गंगवार ने ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का बकाया 58 करोड़ रुपये भुगतान कराने की मांग की। बरौर के प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने आबादी में शराब की दुकान और चार कैंटीन खुले होने का विरोध किया। बताया कि पास में राजकीय इंटर काॅलेज और कई धार्मिक स्थल हैं, जहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। डीएम ने सीओ नीलेश मिश्रा को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने तहसील परिसर में बने शौचालय बंद होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को समस्या बताई। साथ ही इसकी फर्जी निस्तारण दिखाने का भी आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

------
26 शिकायतों में दो की हुई सुनवाई
राजस्व विभाग की दस तो आपूर्ति व विद्युत निगम की चार-चार शिकायतें आईं
मीरगंज/बहेड़ी। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम आलोक कुमार एवं तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें कुल 26 शिकायतें पंजीकृत हुईं और दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें जमीन एवं चकमार्गों पर अवैध कब्जों को लेकर थी। उसकी 10 शिकायतें पंजीकृत हुईं। पुलिस की सात, आपूर्ति की चार, विकास की एक, विद्युत की चार शिकायतें पंजीकृत हुईं। इधर, बहेड़ी में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम इशिता किशोर ने आठ शिकायतें सुनीं, जिसमें से दो का निस्तारण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद के मामले आए सामने
हल्द्वानी उत्तराखंड से आए चंद्र प्रकाश खंडूजा ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी जमीन के विवाद की सुनवाई विधानसभा की वित्तीय विलंब समिति के अधीन गंभीरता से चल रही है। बावजूद इसके अवैध रूप से उनकी जमीनों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा रखा। पंजाबी कॉलोनी के लोगों ने एक बैंक्वेट हॉल के मालिक पर हड्डियां जलाकर प्रदूषण करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने नगर पालिका को कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं।
--------

राजस्व विभाग से आईं सबसे ज्यादा शिकायतें56 शिकायतपत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण
आंवला। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर केवल पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान सबसे ज्यादा 24 शिकायतें राजस्व विभाग व 18 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रही। एसडीएम विदुषी सिंह ने शिकायतें सुनकर संंबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संवाद
चिकित्सक व स्टाफ पर लगाया इलाज न करने का आरोप
किसान नेता ऊदल सिंह वर्मा ने बताया कि दो सप्ताह पहले उनके विपक्षी से झगड़ा होने पर उनके पक्ष के पांच लोग जब मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ द्वारा घायलों को जिला अस्पताल रेफर करने से मना कर दिया, जबकि घायलों की हालत गंभीर थी। इनमें से एक व्यक्ति चाकू लगने व दूसरे घायल की हाथ की हड्डी टूटी हुई थी। इसके अलावा एक व्यक्ति को कान से सुनाई नहीं दे रहा था। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की है।
भेदभाव का आरोप
मोहल्ला गौसिया चौक निवासी अकबर अली ने भी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर यहां आने वाले गरीब मरीजों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। इसके अलावा गलत बिजली के बिल आने व भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों को एसडीएम विदुषी सिंह ने सुनकर संंबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है।

------
बहन ने भाई की जमीन का कराया बैनामा, शिकायत

शाही। धोखाधड़ी से भाई की 15 बीघा जमीन बहन ने बैनामा कराके अपने नाम करा ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया है। सोमवार को तहसील दिवस में पहुंची शाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की भगवान देई पत्नी महेंद्र पाल ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक स्थिति खराब रहने लगी। इलाज कराने का बहाना करके पति को ननद पुष्पा देवी अपने घर ले गई। इसी दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे पति की करीब 15 बीघा जमीन को धोखाधड़ी करके बैनामा अपने नाम करा लिया। रविवार को खेत की खतौनी निकलवाने पर उन्हें जमीन का दाखिल खारिज होने की जानकारी मिली। सोमवार को पीड़िता ने छोटे बच्चों का हवाला देते हुए समाधान दिवस अधिकारी से बैनामा निरस्त करके दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed