{"_id":"57daff514f1c1bd949d47da7","slug":"dm-lodged-tweeted-ig-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को ट्वीट किया और आईजी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को ट्वीट किया और आईजी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की ओर से ट्विटर पर भी क्विक एक्शन हो रहा है। नागरिकों को शिकायतों और सुझावों पर तत्काल रेस्पांस मिल रहा है। यहां के दो मामलों में तो तीन घंटे में परिणाम सामने आ गया।
नवादा शेखान निवासी डा. हरीश गंगवार ने एक महीने पहले घर में हुई चोरी की शिकायत ट्विट की। उन्होंने कहा कि एक महीने से पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। डीएम ने यह संदेश आईजी को भेजा तो दो घंटे बाद थाना बारादरी पुलिस का उनके पास संदेश आ गया कि वह एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर लेकर आ जाएं। उनकी तहरीर पर आज धारा 457 व 380 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज हो गई। जागर संस्था के अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार ने ट्विटर पर मिनी बाईपास के आसपास सड़क के दोनों ओर ट्रकों के जमावड़े की शिकायत की। उन्होंने कहा कि नो एंट्री के इस इलाके में ट्रकों के खड़े होने के कारण जाम लग रहा है। डीएम ने यह संदेश एसपी ट्रैफिक को दिया तो तीन घंटे के अंदर वहां खड़े ट्रक हट गए।
एसएसपी भी ट्विटर पर आए
डीएम के बाद अब एसएसपी भी ट्विटर पर आए गए। उनकी ट्विटर आईडी sspbareilly है। उन्होेंने भी लोगों से सुझाव और जानकारियां मांगी हैं।
पहले दिन टोल फ्री नंबर पर 57 शिकायतें दर्ज हुई
जन शिकायतों की सुनवाई के लिए शुरू किए गए टोल फ्री नंबर पर आज पहले दिन 57 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। इन शिकायतों को डीएम की ओर से कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भिजवा दिया है। डीएम को की र्गइं अधिकांश शिकायतें राशनकार्ड, राशन न मिलने, छात्रवृत्ति, पेंशन, गंदगी और सफाई से जुड़ी हुई हैं।