{"_id":"5d52fa9b8ebc3e6d243bd374","slug":"dm-gave-e-tri-cycle-to-disabled-and-drove-himself-shahjahanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएम ने चलाई ई-ट्राई साइकिल, दिव्यांग को किया भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएम ने चलाई ई-ट्राई साइकिल, दिव्यांग को किया भेंट
Tue, 13 Aug 2019 11:30 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ई-ट्राई साइकिल चलाते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
दिव्यांग को ई-ट्राई साइकिल भेंट करने के बाद मंगलवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ई-ट्राई साइकिल चलाकर इनकी ड्राइंविंग भी देखी। मदनापुर गांव के गांव झपका दिलावरपुर के सुनील कुमार सिंह दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले सदर तहसील में प्रार्थना पत्र देकर आवागमन के लिए मोटर ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। मामला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पहुंचा। यहां पर लंबित हो गया।
विज्ञापन
डीएम ने सुनील के लिए ई-ट्राईसाइकिल की व्यवस्था कराई। मंगलवार को डीएम ने विकास भवन में मीटिंग के सुनील को ट्राईसाइकिल की चाबी देते उससे पूछा कि क्या उसे ई-ट्राईसाइकिल चलानी हाती है। सुनील ने इनकार किया।
विज्ञापन
इस पर डीएम खुद सीट पर जा बैठे। ई-ट्राई साइकिल स्टार्ट कर उसे कुछ मीटर गोलाकार दायरे में चलाकर बताया कि इसे इस तरह चलाया जाता है। इस दौरान सुनील के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, डीडीओ सतीश चंद्र मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।