{"_id":"5eff91d68ebc3e431c23665e","slug":"dm-furious-after-seeing-poor-tiles-at-airport-sent-sample-inquiry-bareilly-news-bly4114436165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे पर घटिया टाइल्स लगी देख भड़के डीएम, सैंपल जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे पर घटिया टाइल्स लगी देख भड़के डीएम, सैंपल जांच को भेजा
विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार को पूरी टाइल्स उखड़वाकर दोबारा लगवाने का दिया आदेश
विज्ञापन
नाला निर्माण न होने पर जल निगम, वन विभाग की भी ली क्लास
बरेली। निर्माणाधीन हवाई अड्डे में लगाई जा रहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखड़ी और घटिया क्वालिटी की देखकर डीएम भड़क गए। टाइल्स की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने नमूने भिजवा दिए। हवाई अड्डे में जलभराव रोकने के लिए करीब ढाई करोड़ से कराए जा रहे नाले का निर्माण पूरा न होने पर जल निगम और वन विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। जल निगम के अधिकारियों ने 24 पेड़ों की वजह से निर्माण में बाधा आने की बात कही तो डीएम ने डीएफओ से जल्द रिपोर्ट देने को कहा।
शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार अचानक हवाई अड्डे पर पहुंच गए। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान उनकी निगाह कई जगहों पर उखड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स पर पड़ी तो नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को खराब टाइल्स उखाड़कर दोबारा लगवाने का आदेश दिया। टाइल्स की गुणवत्ता की जांच के लिए उसके नमूने भी भेज दिए। उन्होंने हवाई अड्डे से नकटिया नदी तक करीब ढाई करोड़ की लागत से बनाए जा रहे नाला निर्माण को भी देखा। इसकी धीमी रफ्तार देखकर असंतोष जाहिर किया। जल निगम के अभियंताओं ने बताया कि नाला बनाने के लिए रास्ते में आ रहे 24 पेड़ों को हटाया जाना है। इसके लिए डीएफओ को अवगत कराया जा चुका है। गौरतलब है कि नाला निर्माण न होने से बारिश में हवाई अड्डे पर जलभराव हो जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने हाल ही में यहां आए नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी को भी इस दिक्कत के बारे में बताया था। डीएम ने डीएफओ को इस मामले में तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण न होने पर जल निगम, वन विभाग की भी ली क्लास बरेली। निर्माणाधीन हवाई अड्डे में लगाई जा रहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखड़ी और घटिया क्वालिटी की देखकर डीएम भड़क गए। टाइल्स की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने नमूने भिजवा दिए। हवाई अड्डे में जलभराव रोकने के लिए करीब ढाई करोड़ से कराए जा रहे नाले का निर्माण पूरा न होने पर जल निगम और वन विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। जल निगम के अधिकारियों ने 24 पेड़ों की वजह से निर्माण में बाधा आने की बात कही तो डीएम ने डीएफओ से जल्द रिपोर्ट देने को कहा।