फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali today...

दिवाली आज... जगमग बाजारों में जमकर खरीदारी

Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali today...
दीपावली के अवसर पर घर के साजो सामान की खरीदारी करते लोग।
मिठाई की दुकानों पर भी उमड़ी भीड़, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की हुई खरीद
विज्ञापन

बरेली। दिवाली पर्व को लेकर बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। त्योहार को लेकर लोगों ने खूब खरीदारी की। सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही से बाजार गुलजार रहे। खील गट्टा, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री, मिठाई, सजावट का सामान खूब बिका। मिठाई की दुकान पर देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही।
धनतेरस के बाद बुधवार सुबह से ही बाजार खुल गए थे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंचने लगी थी। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे पर रौनक नजर आई। हालांकि बड़ी दुकानों पर मंगलवार के मुकाबले कुछ कम भीड़ नजर आई, लेकिन छोटी दुकानें खूब चलीं। इस दौरान मिट्टी के दीये, झालरें, मोमबत्ती, फू ल माला, किराना, मिठाई आदि दुकानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी करते रहे। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में मंगलवार को झालरें ही ज्यादा बिकीं। 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की झालरों की बिक्री खूब हुई। वहीं ब्रांडेड और स्टाइलिश मोमबत्तियों की भी धूम रही। 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक के मोमबत्ती के पैकेट सबसे अधिक बिके। इसी तरह खील, खिलौने और लइया गट्टा की भी जमकर खरीदारी हुई। बुधवार की शाम के वक्त घरों में छोटी दिवाली की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

दोगुने दामों में बिका गेंदा फूल
दीपावली पर्व को लेकर फूलों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। गेंदा फूल एक दिन में ही दोगुने में पहुंच गया। फूल विक्रेता राजकुमार ने बताया कि गेंदा व गुलाब के फूलों की मांग कई गुना बढ़ गई है। गेंदा का फूल मंडी में ही काफी महंगा आ रहा है। मंगलवार को 70 रुपये किलो बिक रहा था तो बुधवार को इसका 130-140 रहा। बताया कि बृहस्पतिवार को इसकी कीमत करीब 200 रुपये किलो तक पहुंचने की उम्मीद है। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल का फूल भी लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कमल का फूल 50 रुपये तक मिल रहा था, जो बुधवार को सौ रुपये से डेढ़ सौ रुपये तक पहुंच गया। फूल विक्रेता ने बताया कि पिछले साल दिवाली की शाम तक बाजार से कमल का फूल समाप्त हो गया था। ऐसे में तीन सौ रुपये प्रति फूल तक बिक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक और फुटकर बाजार में खूब बिकी आतिशबाजी, नौ शॉट से 200 शॉट वाले पटाखों की खूब हुई बिक्री
बरेली। शहर में सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास पर थोक दुकानों के अलावा शहर में एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड, मॉडल टाउन रामलीला ग्राउंड, जीआईसी कॉलेज ग्राउंड, तुलसीनगर ग्राउंड, सदर बाजार में चर्च के पास, हार्टमन रामलीला ग्राउंड और सुभाषनगर रेलवे ग्राउंड में पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। बुधवार को पूरे दिन ही यहां भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए पेंसिल आतिशबाजी, चरखी, चटपट और फुलझड़ी की डिमांड रही। वहीं, किशोर और युवाओं ने रॉकेट, सुतली बम, मल्टीकलर शॉट की जमकर खरीदारी की। बाजार में नौ शॉट से 200 शॉट तक आतिशबाजी वाले पटाखों की खूब बिक्री हुई। इनकी कीमत भी दो सौ रुपये से लेकर 3500 रुपये तक थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed