{"_id":"59dd24354f1c1bcd538b6d39","slug":"diwali-preparations-among-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के बीच दिवाली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के बीच दिवाली की तैयारी
बरेली
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दिवाली नजदीक आते ही फिर मिलावटखोरों की याद आ गई। मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने दो बेकरियों पर छापामारी करके पांच नमूने लिए। दोनों ही बेकरियों में गंदगी के बीच बन, क्रीम रोल आदि बनाए जा रहे थे। अभिहित अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि दोनों बेकरियों के मालिकों को नोटिस जारी करके 14 दिन में साफसफाई कराने को कहा है।
सहायक खाद्य आयुक्त संजय पांडेय और अभिहित अधिकारी की अगुवाई में टीम ने मॉडल टाउन स्थित बेकवेल बेकरी में अचानक छापा मारा। यहां गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार हो रही थी। टीम ने यहां से बन, क्रीम रोल और चेरी का नमूना ले लिया। चेरी देखने में लग रही थी कि पेठा चिपका दिया गया है। इसके बाद टीम ने वीरसावरकर नगर स्थित लक्ष्मी बेकरी पर छापा मारा। यहां से भी बन और चेरी का नमूना लिया गया। पांचों नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।