{"_id":"580a492e4f1c1b672c705f0a","slug":"diwali-festival-starts-with-fireworks-and-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी और संगीत के साथ दिवाली मेला शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी और संगीत के साथ दिवाली मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोटरी मेला
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी और संगीत के साथ दिवाली मेले की शुरुआत हो गई है। मेले का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक बरेली क्लब मैदान पहुंच रहे हैं। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से 55वें दिवाली मेले का शुभारंभ रोटरी मंडलाध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा, डॉ. एके चौहान, नरेश मलिक व क्लब अध्यक्ष मनीष गोयल ने किया।
अलग- अलग स्टॉलों पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही। फूड और फन जोन में सबसे अधिक लोग मौजूद रहे। यहां विभिन्न स्वादिष्ट पकवानाें का मजा लिया गया। बच्चाें को झूले आकर्षित कर रहे थे। मुंबई से आए डांस ग्रुप कलाकाराें ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। देर रात तक मेला ग्राउंड में एक से बढ़कर एक गीत बजते रहे। कार्यक्रम के बीच में आतिशबाजी का क्रम चला। फेस ऑफ द क्राउड विजेताओं की घोषणा की गई। इस मौके पर डॉ. रवि मेहरा ने कहा कि सामाजिक एकता का प्रतीक मेला हर साल संदेश देता है। यहां आने वाले लोग सौहार्द का परिचय दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय कृ ष्ण, सचिव परिक्षित नागपाल, मेला निदेशक दीपक सिंघल, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, मनोज गिरी, सुधीरग ुप्ता व अन्य का सहयोग रहा।