फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Divisional team selected for judo and hockey competition

Sports News: जूडो और हॉकी के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बरेली मंडल की टीम का हुआ चयन

Sat, 15 Feb 2025 11:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 11:06 AM IST
सार

बरेली में खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय हॉकी और जूडो प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को मंडल की टीम का चयन किया गया।

विज्ञापन
Bareilly Divisional team selected for judo and hockey competition
हॉकी खेलतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में 19 से 24 फरवरी तक होने वाली सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में बरेली के 13, पीलीभीत के दो और शाहजहांपुर के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें अनामिका, गौरी, अंजलि, सृष्टि, शगुन, शिल्पी, मानसी, भावना, संजीवनी वर्मा, मानसी वर्मा, रोशनी देवी, खुशबू, काजल, सहमा, रुचि, राधा का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ी के रूप में वंशिका वेद और राधा को चुना गया। 

विज्ञापन

Bareilly Divisional team selected for judo and hockey competition
जूडो के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
17 से 19 फरवरी तक सहारनपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष और महिला जूडो प्रतियोगिता के लिए बरेली से 21 पुरुष और 18 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में गौरव पाल, गौतम तोमर, अंकित पाल, हम्माद खान, मो. अयान खान, अनमोल कुमार यादव, नितिन कुमार को चयनित किया गया। टीम कोच की भूमिका नासिर हुसैन निभाएंगे। 

बालिका वर्ग में वर्षा रस्तोगी, भूमिका चंद्रा, दीपिका वर्मा, सलोनी, मधु, समरीन परवीन का चयन हुआ। टीम कोच के रूप में शैबी उस्मान उपस्थित रहेंगी। टीम का चयन जिला जूडो संघ बरेली के सचिव शादाब आलम, जिला बदायूं संघ के सचिव मो. आसिफ की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन 18-19 को
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 18 फरवरी को व मंडल स्तर के चयन 19 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किए जाएंगे। खेल निदेशालय की ओर से 22 फरवरी से एक मार्च तक मेरठ में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तर के चयन ट्रायल के लिए दोपहर तीन बजे से और मंडल स्तर के चयन के लिए सुबह 11 बजे स्टेडियम पहुंच सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य की होनी चाहिए। 
विज्ञापन

100 मीटर में जुनैद और श्याम, 200 में उमेश व आलोक लेंगे हिस्सा
लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एक से दो मार्च तक आयोजित होने वाली 20वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में मो. जुनैद खान और श्याम यादव का चयन किया गया। 

 200 मीटर दौड़ में उमेश कुमार और आलोक साहू को चुना गया। 400 मीटर दौड़ में कादिर खान और मोहित शर्मा चयनित हुए। 1000 मीटर दौड़ में सुरेश कुमार और वीरपाल मौर्य ने बाजी मारी। लंबी कूद में आजाद और श्याम यादव को चुना गया। 110 मीटर बाधा दौड़ में मोहित शर्मा और श्याम यादव का चयन हुआ। चक्का फेंक में मीत सिंह गिल और आदित्य सिंह को चयनित किया गया। गोला फेंक में भी मीत सिंह गिल चुने गए। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, अजय कश्यप, पंकज कुमार, सत्यवीर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed