{"_id":"67d04b91926e11210e007801","slug":"diversion-for-two-days-in-bareilly-on-holi-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-enter-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली पर बरेली में दो दिन डायवर्जन, भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश; ट्रैफिक एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: होली पर बरेली में दो दिन डायवर्जन, भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश; ट्रैफिक एडवाइजरी
Wed, 12 Mar 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:00 AM IST
सार
Traffic Diversion In Bareilly: बरेली में होली के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शुक्रवार रात 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
Traffic Diversion
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bareilly Traffic News: होली के मद्देनजर बरेली में बृहस्पतिवार सुबह 10 से शुक्रवार रात 11 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने बताया कि सभी प्वाइंट पर संबंधित थाना पुलिस की टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी। रूट डायवर्जन के दौरान शहर के लोगों को चाहिए कि वह वाहनों का इस्तेमाल बेहद जरूरी होने पर ही करें।
विज्ञापन
यहां से शहर में आने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध
- परसाखेड़ा रोड नंबर-1
- बिलवा पुल/लालपुर कट/विलय धाम
- नवदिया झादा
- ट्रांसपोर्टनगर/रजऊ
- रामगंगा तिराहा
- बुखारा मोड़
Trending Videos
इस तरह पास किए जाएंगे वाहन
- दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको बदांयू की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा से भमौरा होते हुए पास किए जाएंगे। नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको बदायूं जाना है, वह भी इसी मार्ग से आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाईपास से झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा-आ सकेंगे।
- लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
- बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें जिनको बरेली आना है भमौरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, रजऊ तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आ सकेगें। जिनको दिल्ली जाना है वह बड़ा बाइपास से दिल्ली की ओर रवाना कर दिए जाएंगे।
- बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डे आ-जा सकेंगी। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा, सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।