{"_id":"57d465ae4f1c1ba90a318cb7","slug":"district-hospital-shall-prepare-a-list-of-donors-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल तैयार करेगा हीरो डोनर्स की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल तैयार करेगा हीरो डोनर्स की सूची
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल का ब्लड बैंक अमूमन खाली रहता है। डीएम पंकज यादव ने अस्पताल प्रशासन को इस पर गंभीर होने को कहा है। सीएमएस डॉ. परवीन जहां को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट ब्लड बैंक अपने डोनर्स और संगठनाें की सूची तैयार करते हैं वैसे ही जिला अस्पताल तैयार करे। इनकी सूची महकमे की वेबसाइट पर भी डाले। ब्लड बैंक खाली रहना अच्छी बात नहीं। डीएम ने रक्तदान के लिए अमर उजाला के अभियान की सराहना भी की।
जिला अस्पताल में दौरा करने के बाद डीएम पंकज यादव ने ने कहा कि यहां अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं फिर रक्तदान करने वाले यहां ज्यादा रुचि क्यों नहीं लेते। उन्होंने कहा कि मेरठ के जिला अस्पताल में यह काम करवाया गया है, इससे काफी फर्क पड़ा। अब रक्तदाता जुड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के पास अभी तक किसी संगठन की सूची नहीं हैं।