Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute over wages leads to woman death husband alleges murder in Bareilly

Bareilly News: मजदूरी के रुपयों को लेकर हुआ विवाद, महिला की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 03:08 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पति ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dispute over wages leads to woman death husband alleges murder in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में मजदूरी के 4500 रुपये को लेकर हुए विवाद में राधा नाम की महिला की मौत हो गई। आरोप है कि महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया, फिर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात खजुरिया ब्रह्मनान गांव में हुई है। 

विज्ञापन


राधा के पति विमल ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिथरी चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विमल ने बताया कि उसका भाई संजीव गांव फरीदापुर इनायत खां निवासी अर्जुन के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। ट्रैक्टर उसके घर के पास ही खड़ा होता था। अर्जुन पर आरोपी के 4500 रुपये बकाया थे। 
विज्ञापन


बीच-बचाव करने गई थी राधा 
शनिवार रात दोनों आरोपी भाई विमल के घर पहुंचे और बकाया रकम मांगने लगे। इस दौरान कहासुनी हुई। आरोप है कि दोनों भाई लाठी और धारदार हथियार लेकर लौटे और हमला कर दिया। राधा ने बीच-बचाव का प्रयास किया। धारदार हथियार से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी भाग गए।  परिजन घायल राधा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, महिला के मायके वालों ने अब पति विमल पर ही हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed