फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute over sale of land to another community ended, agreement canceled

Bareilly News: दूसरे समुदाय को भूखंड बेचने का विवाद थमा, करार निरस्त

Tue, 18 Feb 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute over sale of land to another community ended, agreement canceled
बरेली। श्री दुर्गाजी धाम कॉलोनी (पूर्व नाम दरगईया गली) में दूसरे समुदाय के व्यक्ति को भूखंड बेचने का प्रकरण सोमवार को बिक्री का करार निरस्त होने के बाद थम गया। कॉलोनी के लोग इसे एकता और सामाजिक सौहार्द की जीत बता रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार मिश्र से मिले थे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में दूसरे समुदाय के व्यक्ति को भूखंड बेचे जाने से भविष्य में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था। इस पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन मिला था। मामला सुर्खियां बना तो भू स्वामी और संबंधित व्यक्ति ने विवाद खत्म करने के लिए करार निरस्त किए जाने पर सहमति जता दी। रुपये वापस करने के बाद बिक्री करार खत्म कर दिया गया। स्थानीय निवासी विकास मेहरोत्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ज्योति सेठ व उनके बेटे करन सेठ ने भूखंड बेचा था। दूसरे समुदाय के व्यक्ति को भूखंड बेचने से क्षेत्र के लोग चिंतित थे। लवलीन कपूर, पुनीत मेहरोत्रा ने इसे एकता और सौहार्द की जीत बताया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed