फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute created due to rivalry in Pradhani election in Bareilly

Bareilly News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में कराया विवाद, एसपी सिटी बोले- बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

Wed, 20 Aug 2025 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 12:40 PM IST
सार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया जुल्फिकार में मंगलवार हुए विवाद की वजह प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। माना जा रहा है कि उर्स निपटने के बाद पुलिस खुराफातियों पर कार्रवाई कर सकती है। जानिए क्या था पूरा घटनाक्रम....

विज्ञापन
Dispute created due to rivalry in Pradhani election in Bareilly
जुलूस के दौरान हुआ था विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया जुल्फिकार में चादर जुलूस को लेकर बखेड़ा हो गया। उर्स-ए-रजवी में चादर लेकर जा रहे लोगों को मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने नई परंपरा बताकर रोक दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा व जुलूस निकलवा दिया। तब ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि लिखित सहमति के बावजूद प्रधानी चुनाव की रंजिश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


खजुरिया जुल्फिकार गांव से होकर चादर जुलूस जा रहा था। गांव के एक समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर जुलूस के पीछे चल रही पुलिस टीम सामने आ गई और ग्रामीणों से तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा और जुलूस आगे बढ़वा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बैरियर टू चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्रा समेत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घेर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उर्स-ए-रजवी: बरेली में चादर जुलूस रोकने पर हंगामा, पुलिस से भिड़े लोग, लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ नारेबाजी कर रही थी कि इन पुलिसवालों ने दूसरे पक्ष से मोटी रकम लेकर गांव से नई परंपरा डलवाने की कोशिश की है। यह भी कहा कि भाजपा सरकार होने के बावजूद लोग पुलिस के डंडों का शिकार हो रहे हैं। पुलिस पर लाठीचार्ज करने और बच्चों तक को पीटने का आरोप लगाया। कहा कि अन्याय के खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे। आरोप लगाया कि लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे पूर्व प्रधान को भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के उकसावे पर लाठी मारी है।

सीओ ने शांत कराया, गांव में पुलिस तैनात
पुलिसकर्मियों के घेराव व गाली-गलौज का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद शहर में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से बात की। आक्रोशित लोग फिलहाल शांत हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि उर्स निपटने के बाद पुलिस कार्रवाई कर सकती है। खुराफाती मौके के वीडियो के जरिये चिह्नित कर लिए जाएंगे।

हर साल होता है विवाद 
खजुरिया गांव में ज्यादातर हिंदू आबादी है, लेकिन दूसरे गांव से जब चादरों का जुलूस शहर की ओर जाता है तो यहां हर साल विवाद होता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2023 से पहले कभी चादर का जुलूस उनके गांव से नहीं निकला था। वर्ष 2023 में कुछ बच्चों ने चादर का जुलूस निकाला तो उन लोगों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था कि आगे से जब भी जुलूस निकलेगा तो गांव की सीमा के बाहर जाकर ही चादर खोली जाएगी। इस बार दूसरे समुदाय के लोगों ने इज्जतनगर थाने में चादर जुलूस के लिए अनुमति मांगी तो पुलिस ने सहमति दे दी।

बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले- एसपी सिटी  
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जुलूस को लेकर दोनों पक्षों में पहले ही लिखित समझौता हो गया था। चादर खोलने के स्थान पर विवाद करने की कोशिश की गई। लोगों को समझा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव में एक ही समुदाय के प्रधान और पूर्व प्रधान हैं। दोनों के बीच चुनावी प्रतिद्वंद्विता रहती है। इसी वजह से मामले को तूल देने की कोशिश की गई। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed