फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute between the couple... Husband's friends called her on the pretext of compromise, raped her and made a video

Bareilly News: दंपती में अनबन... पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the couple... Husband's friends called her on the pretext of compromise, raped her and made a video
बरेली। दंपती में अनबन का फायदा उठाकर पति के दोस्तों ने समझौता कराने का झांसा देकर विवाहिता को बरेली बुलाया। सेटेलाइट बस अड्डे केे पास होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर वे लगातार विवाहिता का यौन शोषण करते रहे। नवाबगंज पुलिस ने दोनों आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पति से अनबन होने लगी थी। परेशान होकर उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पति के दोस्त बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह व भुता थाना क्षेत्र के गांव म्यूड़ी निवासी पिंटू ने महिला से मुलाकात की। उसके पति से समझौता कराने का झांसा देकर आठ नवंबर 2024 को उसे बरेली बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि दाेनों ने सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित राजरतन होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक हालत में उसका वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला को ब्लैकमेल किया और यौन शोषण करते रहे। आजिज आकर उसने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से भटक रही थी, अफसरों ने लिया संज्ञान
पति के दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विवाहिता चार दिन से भटक रही थी। उसने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। तब पुलिस ने उससे कहा था कि राजरतन होटल बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में है। नियमानुसार कार्रवाई वहीं से की जाएगी। महिला बारादरी थाने पहुंची तो कहा गया कि घटना का इरादा जहां से बनाया जाता है, वहीं मामला दर्ज होगा। जब मामला अधिकारियों की जानकारी में आया तो नवाबगंज थाना प्रभारी राहुल सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर नवाबगंज थाने में रविवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चर्चित रहा है होटल
जिस राजरतन होटल में दुष्कर्म किया गया, वह सेटेलाइट बस स्टैंड से श्यामगंज चौराहा रोड पर गली में है। इस होटल में पहले भी बारादरी पुलिस सेक्स रैकेट पकड़ चुकी है। प्रेमी जोड़ों को बिना आईडी आश्रय देने के लिए होटल चर्चित रहा है। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed