{"_id":"682b8431b88466f37e03e289","slug":"dispute-at-sister-in-laws-wedding-young-man-commits-suicide-after-coming-home-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100767-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साली की शादी में विवाद, घर आकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साली की शादी में विवाद, घर आकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
भुता। ससुराल में साली की शादी समारोह में हुए विवाद के बाद लौटे युवक ने गांव मगरासा में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मृतक के चचेरे भाई गुड्डू ने बताया कि विकास गांव भवुआ अपनी ससुराल में साली की शादी समारोह में रविवार दोपहर पत्नी व बच्चों के साथ गया था। वहीं किसी से विवाद होने के कारण रविवार रात घर आ गया और घर में लटक कर जान दे दी। परिजनों ने सोमवार सुबह विकास के शव को लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। खबर लगते ही ससुराल से रोती-बिलखती उसकी पत्नी पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था।
इधर, पुलिस ने भी जांच की है। विकास पत्नी व परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। भाई और माता-पिता भी दिल्ली में ही रहते हैं। मृतक को दो बेटी हैं। घर में परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
--
युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
गांव रुस्तम नगर का मामला, कारणों की जांच कर रही पुलिस
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की, फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
22 वर्षीय महिपाल निवासी ग्राम रुस्तम नगर (ऊंचा गांव) का निवासी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह को मृतक के पिता व भाई मेहनत-मजदूरी करने चले गए। घर पर महिलाएं थीं। महिपाल घर के कमरे में सोया था। युवक जब सुबह 10 बजे तक सोकर नहीं उठा तो परिवार की महिलाओं ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव कुंडे से लटक रहा था। परिजनों ने युवक के शव को नीचे उतारा। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के सभी लोग मेहनत-मजदूरी कर जीविका चलाते हैं। इधर, चौकी प्रभारी मानपुर नेपाल सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद