फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disorders are visible at CHC, superintendent is absent

Bareilly News: सीएचसी पर अव्यवस्थाएं हाजिर, अधीक्षक गैरहाजिर

Thu, 30 May 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Disorders are visible at CHC, superintendent is absent
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ विश्राम सिंह। स्रोत -  स्वास्थ्य विभाग
बरेली। सीएचसी पर अग्निशमन और मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं का बुधवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। फतेहगंज पश्चिमी के चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित मिलने पर उनसे जबाव तलब किया है। मीरगंज में अग्निशमन उपकरण खाली मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दोपहर 12:45 बजे सीएमओ टीम के साथ सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संचित शर्मा अनुपस्थित थे। केंद्र पर मौजूद सभी पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों और लाभार्थियों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। लू की चपेट में आने वाले मरीजों को कोल्ड रूम में भर्ती करने के लिए कहा।
विज्ञापन

यहां लेबर रूम में अग्निशमन उपकरण निर्धारित स्थल पर नहीं था। आपातकालीन कक्ष में भी गंदगी थी। फार्मासिस्ट को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सूचना देने के निर्देश दिए। भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मीरगंज सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वागीश कुमार को केंद्र पर सफाई, अग्निशमन उपकरणों की रिफिलिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा। अस्पताल परिसर में कुछ जगह गंदगी मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए। मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed