{"_id":"6aadb4a6f1455e453504e334","slug":"disorder-in-development-works-village-administrator-removed-from-post-bareilly-news-c-4-bly1015-969695-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास कार्यों में गोलमाल, ग्राम प्रशासक को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास कार्यों में गोलमाल, ग्राम प्रशासक को पद से हटाया
Sat, 19 Sep 2026 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुकटिया याकूब नगर में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ग्राम प्रशासक को पद से हटा दिया गया है। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गांव निवासी संजय कुमार, कुंवर, भगवान दास, मुख्त्यार अहमद और रियाजुद्दीन ने जिला पंचायती राज विभाग को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रशासक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में विकास कार्यों में घटिया सामग्री लगाने और सरकारी धन के दुरुपयोग का जिक्र था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने आठ जनवरी को प्रारंभिक जांच की थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-एक ने 21 जुलाई को तकनीकी मूल्यांकन किया। जांच रिपोर्ट में शिकायत के सभी आरोप पुष्ट हुए। ग्राम पंचायत में करीब 27 हजार 73 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। यह गड़बड़ियां विकास कार्यों में खर्च धनराशि और संबंधित अभिलेखों की जांच के दौरान सामने आईं। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद ग्राम प्रशासक को पद से हटाया गया है। वहीं जांच में ग्राम पंचायत सचिव भी दोषी मिले हैं। विभागीय स्तर पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जांच में मिलीं कई अनियमितताएं
जांच में कई निर्माण कार्यों में प्रस्तावित चौड़ाई से कम काम पाया गया। रामपाल के घर से मंदिर तक नाली और सीसी रोड में 10 मीटर के बजाय 7.50 मीटर चौड़ाई मिली। नत्थू लाल के घर से तेजपाल के घर तक सीसी मार्ग व नाली में 10 मीटर के स्थान पर 5 मीटर चौड़ाई पाई गई। भगवानदास के घर से फूलचंद के घर तक सीसी मार्ग व नाली में 10 मीटर के मुकाबले 9 मीटर चौड़ाई मिली। श्यामाचरन के घर से शिवचरन के घर तक निर्माण में 10 मीटर के स्थान पर 9.50 मीटर चौड़ाई दर्ज की गई।
विज्ञापन
पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाई
जिले में ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इससे पहले जिले में 14 ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सुकटिया याकूब नगर का यह मामला पंचायतों में विकास कार्यों पर होने वाले खर्च पर सवाल उठाता है। यह घटना निगरानी व्यवस्था की खामियों को भी उजागर करती है।
वर्जन
दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुकटिया याकूब नगर के ग्राम प्रशासक के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। जांच टीम की रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर ग्राम प्रशासक पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। - कमल किशोर, जिला पंचायती राज अधिकारी