फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disha Patni father Jagdish Chandra Patni duped of Rs 25 lakh

मोह के चक्कर में गई माया: बाबा की बातों में फंसे दिशा पाटनी के पापा, गंवाए 25 लाख; वापस मांगे तो मिली धमकी

Fri, 15 Nov 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Nov 2024 10:06 PM IST
सार

एसएसपी आदेश पर जूना अखाड़ा ऋषिकेश के आचार्य जयप्रकाश समेत पांच लोगों के खिलाफ बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Disha Patni father Jagdish Chandra Patni duped of Rs 25 lakh
दिशा पटानी और उनके पिता जगदीश पटानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश सिंह पाटनी से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिरों ने उन्हें किसी आयोग का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर धीरे-धीरे करके 25 लाख रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर धमकियां मिलने लगीं तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में जूना अखाड़ा ऋषिकेश के गुरु आचार्य जयप्रकाश समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

जगदीश पाटनी चौपुला के पास रहते हैं। उन्होंने एसएसपी को बताया कि पांच-छह महीने पहले हार्टमैन कॉलेज के पास रहने वाले शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली निवासी दिवाकर गर्ग और जूना अखाड़ा ऋषिकेश के गुरु आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था। इन लोगों ने राजनीति में बड़ा पद या शासन से किसी आयोग का अध्यक्ष पद दिलवाने का झांसा दिया था। पड़ोसी होने के कारण शिवेंद्र प्रताप, जगदीश पाटनी का पुराना परिचित था, इसलिए उन्होंने उसे पांच लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद शिवेंद्र ने लखनऊ में ओएसडी बताकर हिमांशु से मुलाकात कराई। इसके बाद जगदीश ने उन्हें कई बार में ऑनलाइन 25 लाख रुपये दे दिए। रुपये देते समय तय हुआ था कि काम नहीं होने पर तीन महीने में दस प्रतिशत ब्याज के साथ रुपये लौटा दिए जाएंगे। तीनों जालसाजों ने छह महीने बाद भी रुपये नहीं लौटाए और काम भी नहीं कराया।

विज्ञापन

रैकेट बनाकर लोगों को लगाते हैं चूना
जगदीश पाटनी ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र और उसके साथी रैकेट बनाकर लोगों को अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर उनसे ठगी करते हैं। वह लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे रुपये ऐंठते हैं। जब इन लोगों से रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने पाटनी से रंगदारी मांग ली और धमकी भी दी। पुलिस तीनों लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सेवानिवृत्त सीओ के साथ कुछ लोगों ने ठगी कर ली है। उनकी तहरीर के मुताबिक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस विवेचना में हकीकत का पता लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
- अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed