{"_id":"68d05ffc5028305ef9084a16","slug":"disha-patanis-security-cordon-is-increased-mumbai-police-is-also-on-alert-bareilly-news-c-4-vns1074-730704-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिशा पाटनी का बढ़ेगा सुरक्षा घेरा, मुंबई पुलिस भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिशा पाटनी का बढ़ेगा सुरक्षा घेरा, मुंबई पुलिस भी अलर्ट
विज्ञापन
बरेली। विदेश से मुंबई लौटीं अभिनेत्री दिशा पाटनी की सुरक्षा का घेरा बढ़ सकता है। हालिया घटनाक्रम को लेकर मुंबई पुलिस पहले से अलर्ट है। वहीं, एसएसपी बरेली ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है।
शहर में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर लगातार दो दिन फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। संयुक्त टीम ने गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया था। दो नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागपत निवासी दोनों नाबालिग आरोपियों को अब बरेली लाकर पूछताछ करने की तैयारी है। वहीं, दो आरोपियों को बरेली की शाही थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभिनेत्री के घर फायरिंग और उसके बाद की कार्रवाई से संबंधित एक पत्र एसएसपी अनुराग आर्य ने मुंबई पुलिस आयुक्त को भेजा है। इसमें एसएसपी ने दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी को गनर व परिवार को सुरक्षा गारद मुहैया कराने का भी जिक्र किया है। सूत्रों के मुताबिक यदि दिशा पाटनी वहां अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आवेदन करेंगी तो मुंबई पुलिस बरेली एसएसपी के इस पत्र को आधार बना सकती है।