फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disha Patani spoke to her sister, enquired about her well-being

Bareilly News: दिशा पाटनी ने बहन से की बात, जाना हालचाल

Sun, 14 Sep 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani spoke to her sister, enquired about her well-being
बरेली। फायरिंग की घटना के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बहन को कॉल कर हालचाल लिए। घटना से कॉलोनी के लोग सहम गए हैं। अब मुख्य द्वार पर ही लोहे का गेट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, दिशा पाटनी ने शुक्रवार को ही बड़ी बहन खुशबू पाटनी को कॉल की। फिर मां पदमा पाटनी से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो गनर दिए हैं। घर के बाहरी हिस्से में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इधर, शनिवार सुबह से ही पाटनी की गली के मुख्य द्वार पर लोहे का मजबूत गेट लगाया जाने लगा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वह लोग यहां निजी गार्ड की तैनाती कराएंगे और गली में आने-जाने वालों का रिकाॅर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद का करते हैं सम्मान, किसी ने एडिट कर डाली पोस्ट

जगदीश पाटनी ने कहा कि उनका पूरा परिवार सनातन संस्कृति से जुड़ाव रखता है। वह सभी संत प्रेमानंद जी का सम्मान करते हैं, उनके दर्शन की भी इच्छा है। उनके बारे में उनकी बेटी ने कभी कोई बात नहीं कही। सोशल मीडिया पर लोग अपने व्यूज बढ़ाने के लिए किसी की पोस्ट या आवाज के साथ छेड़छाड़ कर दें तो वह कुद नहीं कर सकते। अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बेटी ने कोई कमेंट कर दिया होगा। अपने देश में सबको बोलने की आजादी है, लेकिन बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। इन मामलों में बेटी ने सोशल मीडिया पर खेद भी जताया था। गोल्डी बरार गैंग की पोस्ट के बारे में पूछने पर पाटनी ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट आई है, वह सबके सामने है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed