फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discussion on expansion of facilities in MP sports competition and stadium

Bareilly News: सांसद खेल स्पर्धा व स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Discussion on expansion of facilities in MP sports competition and stadium
बरेली। सांसद खेल स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद छत्रपाल गंगवार ने की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, विभिन्न खेलों के सचिव, अन्य अधिकारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार ने एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबॉल, जूडो, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों का पंजीकरण अधिकतम पोर्टल पर कराने और प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।साथ ही, समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रशिक्षण और आरक्षण शुल्क में संभावित वृद्धि पर विचार किया गया। स्टेडियम में पेयजल की सुविधा के लिए आरो की स्थापना, सेपकटाकरा और हैंडबॉल खेलों के प्रशिक्षकों के मानदेय की मंजूरी और जिम की मशीनों की मरम्मत कराने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की तिथियां 22 से 25 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई हैं। बैठक के दौरान आगामी आवश्यक तैयारियों और दूसरी बैठक आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed