फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disbursement of funds for education via DBT today.

Bareilly News: पढ़ाई के लिए डीबीटी से राशि का वितरण आज

Wed, 08 Jul 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Disbursement of funds for education via DBT today.
बरेली। मुख्यमंत्री बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश में किया जाएगा। बरेली के विकास भवन सभागार में भी एक समारोह आयोजित होगा। यहां सजीव प्रसारण के साथ स्थानीय लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. विनीता सिंह ने बताया कि इस योजना से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और विशेष शिक्षकों को लाभ मिलेगा। मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक भी इसमें शामिल हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक भी लाभार्थी होंगे। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत काम करने वाले रसोइयों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी राहत मिलेगी। इन सभी को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलेगा। इससे वे पांच लाख रुपये तक की मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए डीबीटी वितरण कार्यक्रम भी शुरू हो रहा है। इस योजना के तहत स्कूल यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने के लिए 1200 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से धनराशि दी जाएगी। यह राशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। विकास भवन सभागार में स्थानीय लाभार्थियों को कैशलेस कार्ड और डीबीटी चेक वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed