फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirty water from the city filled the fields, destroying four hundred bighas of crops.

Bareilly News: शहर का गंदा पानी खेतों में भरा, चार सौ बीघा फसल नष्ट

Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from the city filled the fields, destroying four hundred bighas of crops.
आंवला। आसपुर के खेतों में भरा गंदा पानी दिखाते किसान-संवाद
आंवला। कस्बे का गंदा पानी खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा मेहनत की फसल नष्ट हो गई। यह मुद्दा किसानों ने कई बार उठाया, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। समस्या को देखते हुए कोई भी कंपनी किसान बीमा करने को राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक आलमपुर जाफराबाद के गांव के आसपुर के किसानों ने बताया कि करीब चार सौ बीघा जमीन में शहर का गंदा पानी भर गया है। यह हर साल की समस्या है। वह खर्चा लगाकर खेती करते हैं और खेतों में गंदा पानी भरने से उनकी फसलें चौपट हो जाती है। बताया कि पानी को निकालने के लिए खेतों के किनारे खाई खोदवाते हैं। चक मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी का भराव डाला गया, लेकिन आगे रास्ता बंद होने से पानी यहीं फैल जाता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि नगर पालिका के नाले से शहर का गंदा पानी बरेली व बदायूं रोड से उनके खेतों तक पहुंच रहा है। जगह-जगह पुलियां चोंक है, जिससे गंदा पानी पुलिया को पार कर तालाब में नहीं जा पा रहा है। दूसरा कारण नगर पालिका द्वारा बनाई गई नाली है, जो शहर के बाहर ही समाप्त हो जाता है। इससे निकलने वाला गंदा पानी उनके खेतों तक पहुंच जाता है। किसानों का कहना है कि इससे गेंहू, लाहटा, मसूर व आलू की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदर्शन व ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं
किसान मंटे सिंह, अमर सिंह, जमुना प्रसाद मुरारी लाल, महेश पाल, मनोज, विशाल ने बताया कि पिछले कई सालों से यह समस्या है। इसके लिए ज्ञापन भी दिए, धरना प्रदर्शन भी किए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
किसान मंटे सिंह ने बताया कि बदायूं रोड बसाई जा रही काॅलोनियों में कॉलोनाइजर प्लाटिंग तो कर रहे है, पर इन कॉलोनियों में अभी निकास का कोई प्रबंध नहीं हुआ है। आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। समस्या को देखते हुए कोई भी कंपनी किसान बीमा करने को राजी नहीं है। किसान जमुना प्रसाद ने बताया कि वे छोटे किसान है। बटाई पर रखी 10 बीघा खेत में फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी है।

--


पालिका साढे 19 करोड़ की राशि से मोहल्ला ताड़गंज में एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने जा रही है। नालों द्वारा इसमें पानी को लाकर शुद्ध किया जाएगा। अगले महीने से प्लांट बनाने का काम शुरू होने की संभावना है। जल्द ही समस्या से किसानों को मुक्ति मिलेगी।
- जितेंद्र कुमार, ईओ
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article