फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirty sewer water flowing on the roads in Hajiapur

Bareilly News: हजियापुर में सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

Mon, 04 Dec 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water flowing on the roads in Hajiapur
बरेली। हजियापुर और चकमहमूद की सीमा पर जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त हैं। अवैध तरीके से प्लाॅटिंग हुई। तालाब पट गए। नाले गुम गए। अब सकलैनी मदरसे के आसपास सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। पार्षद ने आवाज उठाई तो नगर निगम के अफसर वार्ड में पहुंचे। सर्वे किया पर मामला फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

हजियापुर वार्ड में 500 से अधिक परिवार रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से सकलैनी गली में आते-जाते रहते हैं। गंदे पानी से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है। बारिश में स्थिति और बिगड़ जाती है। नागरिकों ने बताया कि जलनिकासी ने होने से गलियां टूट रही हैं। अगर वार्ड में सीवर लाइन पड़ जाए तो घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं आएगा। पार्षद निगहत परवीन ने बताया कि उनका काम जनसमस्याओं को सदन में उठाना है, जो मैंने किया। अफसरों का निरीक्षण भी करा दिया है। अब काम नगर निगम को काम कराना है। टूटी सड़कों के एस्टीमेट बने पर सड़कें नहीं बन सकीं।
विज्ञापन

वर्जन
हजियापुर में जब तक नाला नहीं बन रहा है, तब तक के लिए जलनिकासी का इंतजाम कराएंगे। निर्माण विभाग से नाले के संबंध में जानकारी ली जाएगी ताकि समस्या का समाधान हो सके। -अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से हाल बेहाल
डेढ़ वर्ष से यही हाल है। वार्ड में विकास का कोई काम नहीं हुआ। हम सब परेशान हो रहे हैं। - शाहरोज
जलभराव के बीच बच्चों-बूढ़ों का निकलना मुश्किल होता है। ई-रिक्शा में बैठकर घर से निकलते हैं। - सलीम
हम लोग पार्षद के सामने मुद्दा उठा चुके हैं। पार्षद कहती हैं कि मैं सदन में आपकी समस्या उठा चुकी हूं। - हाजरा बी
बारिश में 500-700 परिवार प्रभावित होते हैं। चार घंटे तक वाटर कर्फ्यू के हालात रहते हैं। - मोहम्मद इरफान
जलनिकासी न होने से ये सड़कें टूटीं
- खजूर वाली मस्जिद के सामने सड़क का 80 मीटर हिस्सा उखड़ गया।
- माॅडल टाउन पुलिस चौकी से हजियापुर को जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश में टूटा।
- हजियापुर चुंगी से दुर्गा मंदिर मार्ग का 150 मीटर हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed