फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirt found in CHC, scolded

Bareilly News: सीएचसी में मिली गंदगी, लगी डांट

Fri, 07 Nov 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in CHC, scolded
राज्य महिला आयोग सदस्या ने किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल-चाल
विज्ञापन

आंवला।
राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडेय ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। अस्पताल में पड़े कबाड़ व गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और सुधार के लिए कहा। परिसर में करोड़ों की लागत से बनकर खड़े निष्प्रयोज्य 50 बेड महिला अस्पताल की इमारत को भी देखा और सीएचसी प्रभारी से इस भवन को सीएचसी में स्थानांतरित करने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।
जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें
उन्होंने थाने का भी भ्रमण किया। जनसुनवाई के दौरान मनौना गांव की शबीना ने आंगनबाडी कार्यकर्ता पद पर गलत तरीके से नियुक्ति होने की शिकायत कर जांच की मांग की। धन्नावाली गौटिया निवासी एक महिला व उसके बेटे गुडडू ने बताया कि गांव में कुछ लोगों ने उसकी जगह पर कब्जा कर लिया है। महिला ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद वे सभासद सपना अग्रवाल के आवास पर पहुंची और योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान संजय अग्रवाल बौबी, संतोष पांडेय, मीना मौर्य, उषा सतीजा, वीना रस्तोगी, शोभना अग्रवाल, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की गोद भराई
रामनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लॉक के सभागार में पहुंचीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। पुष्पा पांडेय ने सभागार में उपस्थित आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय रहा। आशा और आंगनबाड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की रीढ़ है। प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी रामनगर डॉ. सुनील कुमार, सीडीपीओ मीना पुष्कर, सर्वेश कुमार, ज्योति यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

भमोरा में स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित रहे कई स्टाफभमोरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्या पुष्पा पाण्डेय बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचकर निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए गए स्टाफ पर नाराजगी प्रकट की। कार्यशैली में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका जाएगा। कई बार बताया गया है समय पर उपस्थिति जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed