Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirt flows on roads due to blockage of three decade old sewer line in 20 wards

Bareilly News: 20 वार्डों में तीन दशक पुरानी सीवर लाइन चोक होने से सड़कों पर बहती है गंदगी

Sat, 02 Dec 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dirt flows on roads due to blockage of three decade old sewer line in 20 wards
बरेली। शहर के 20 वार्डों में 30 वर्ष से ज्यादा पुरानी सीवर लाइन है। सफाई और मरम्मत समय पर नहीं हो रही। लाइन क्षतिग्रस्त और चोक होने का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो होता है तो गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। बदबू के बीच आना-जाना मुश्किल हो जाता है। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि कहीं भी सीवर ओवरफ्लो होता है तो कुछ ही घंटे में ठीक करा देते हैं, लेकिन पार्षद व आम लोग इसकी पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

किला चौराहे पर शुक्रवार को दिनभर सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान रहे। वार्ड संख्या 69 शाहबाद स्थित दरगाह शराफत मियां के निकट तीन स्थानों पर पांच दिन पहले सीवर ओवरफ्लो हो गया था। पार्षद अब्दुल कय्यूम खां ने नगर निगम को फोन किया। चार दिन बाद टीम वहां पहुंची। बृहस्पतिवार को उसे दुरुस्त किया गया। दिलदार बजरिया में शुक्रवार सुबह सीवर ओवरफ्लो हुआ पर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। अब्दुल कय्यूम खां ने बताया कि हर दूसरे-तीसरे दिन सीवर ओवरफ्लो होता है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 75 एजाज नगर के एकता नगर में मुशर्रफ के घर के सामने वाली गली में एक महीने तक सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहा। मुशर्रफ ने कई बार शिकायत की तब नगर निगम की टीम आई। वार्ड संख्या दो माधौबाड़ी में दो दिन पहले बगिया के सामने वैवाहिक आयोजन था। अचानक सीवर ओवरफ्लो हो गया। पार्षद गरिमा ने बताया कि ऐसे मामले आए दिन सामने आते हैं। उनके कहने पर तो टीम कुछ ही घंटे में आ गई थी। राहत मिल गई। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने पर तत्काल टीम भेजी जाती है। अगर कहीं देरी हो रही है तो इसे दिखवाएंगे। जरूरत के हिसाब से सीवर का विस्तार भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने से ये वार्ड होते हैं प्रभावित
जाटवपुरा, छोटी विहार, नेकपुर, मॉडल टाउन, ब्रह्मपुरा, हजियापुर, संजयनगर, इंदिरानगर, वनखंडीनाथ, कांकर टोला, जोगी नवादा, जनकपुरी, बानखाना, रोहली टोला, भूड़, कानूनगोयान, चक महमूद, सुरेशशर्मा नगर, आवास विकास, शाहबाद, नई बस्ती व एजाजनगर।

पार्षदों की बात
नगर निगम ऐसी व्यवस्था बनाए कि सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से आम आदमी को राहत मिल पाए। - अब्दुल कय्यूम खां, पार्षद
बढ़ती आबादी के हिसाब से सीवर लाइन का विस्तार किया जाए। स्मार्ट सिटी है तो व्यवस्था भी स्मार्ट हो। - गरिमा, पार्षद
बदबू के बीच जीने की मजबूरी
20 दिन से सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। बदबू के बीच जीने की मजबूरी है। - राकेश कुमार गुप्ता, किला
सीवर ओवरफ्लो होने से ग्राहक गिर जाते हैं। आसपास के लोग भी परेशान होते हैं। -प्रवेश गुप्ता, किला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed