फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Director is not responding to Principal's letter in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्राचार्य के पत्र का जवाब नहीं दे रहे निदेशक

Sun, 05 Jan 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Director is not responding to Principal's letter in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक पद को लेकर चल रहे विवाद में प्राचार्य के पत्र का जवाब निदेशक ने अब तक नहीं दिया है। ऐसे में निदेशक को दोबारा पत्र देकर उत्तर देने का समय दिया जाएगा। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत में विवि ने कॉलेज से निदेशक पद किस नियम के तहत बनाया है? इसका जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने निदेशक पर वित्तीय अनियमितताएं के आरोप लगाए हैं। साथ ही विवि से जवाब मांगा है। कुलसचिव ने प्राचार्य को पत्र लिखा, जहां से निदेशक से जवाब मांगा गया। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन निदेशक ने 10 दिनों बाद भी प्राचार्य के पत्र का उत्तर नहीं दिया है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि विवि ने स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक के संबंध में पत्र भेजा था। इसका निदेशक ने निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया, ऐसे में रिमाइंडर पत्र भेजा जाएगा। वहीं, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के निदेशक प्रो. एपी सिंह ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार हैं। प्राचार्य प्रबंध समिति से जवाब मांगें। निदेशक की जिम्मेदारी समिति ने ही दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed