{"_id":"6aa6f6a872724dfc4f098736","slug":"directive-to-demarcate-river-land-and-seal-illegal-constructions-bareilly-news-c-4-bly1015-966000-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी की जमीन का सीमांकन कर अवैध निर्माण सील करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी की जमीन का सीमांकन कर अवैध निर्माण सील करने का निर्देश
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को मिनी बाइपास व किला क्षेत्र की जलभराव प्रभावित काॅलोनियों का निरीक्षण कर नदी की जमीन का सीमांकन करने व अवैध निर्माण को सील करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाजपतनगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एन्क्लेव व किला क्षेत्र स्थित बालाजी विहार काॅलोनी में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से समस्या की जानकारी भी ली।
बालाजी विहार काॅलोनी में जिलाधिकारी ने नदी की भूमि व संबंधित क्षेत्र का तत्काल सीमांकन कराने, अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान दो निर्माणाधीन मकान भी मिले। स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाने पर जिलाधिकारी ने दोनों भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। यूएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को भी अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति के किसी भी निर्माण को अनुमति नहीं दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि नदी की भूमि व प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्रों में काॅलोनियों के विकसित होने से वर्षा जल का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ है। इससे संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ ही नदी की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी डाॅ. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर आदि मौजूद रहे।