{"_id":"57587c594f1c1b6e409c576c","slug":"dip-into-the-pool-showers-death-of-two-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए दो छात्रों की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गए दो छात्रों की तालाब में डूबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज/आंवला। गैनी बाजार मालिक के बेटे और भांजे की बुधवार को तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। एक कक्षा पांच और दूसरा कक्षा चार में पढ़ता था। बच्चों की मौत से घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गैनी बाजार मालिक शैलेंद्र सिंह उर्फ गब्बर की छोटी बहन रिंकी की ससुराल आंवला के गांव नूरपुर में है। रिंकी अपने बड़े बेटे हर्षित (10 वर्ष) जो आंवला के विद्या पीठ विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था, उसको लेकर दो दिन पहले मायके आई थी। रिंकी का बेटा हर्षित और गब्बर का बेटा अमित (12 वर्ष) बुधवार सुबह नौ बजे के करीब साइकिल से नहाने के लिए गैनी-सिसौना मार्ग पर चन्दनपुर गांव के समीप सरकारी नलकूप पर गए थे। अमित कक्षा पांच का छात्र था। नलकूप बंद मिलने पर दोनों गांव के समीप तालाब पर गए और तालाब किनारे साइकिल खड़ी कर कपड़े उतारने के बाद दोनों नहाने लगे। तालाब में पानी अधिक था। दोनों में से तैरना किसी को नहीं आता था। दोनों नहाते समय दलदल में फंस कर डूब गए। कई घंटे से साइकिल खड़ी रहने और कपड़े पड़े देख आस-पास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने चर्चा की । वहीं दोनों के काफी देर तक न लौटने पर घर वालों ने खोज शुरू की। तालाब किनारे खेत में साइकिल और कपड़े देख दोनों की खोज कराई गई। दोनों शव तालाब में मिले। शव मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। दोनों घरो में कोहराम मच गया। अमित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा और एवं हर्षित दो भाई एक बहन में बड़ा था।