{"_id":"f5f1cc41984ab9aaa78a5ae5968aeea6","slug":"dimoliction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडेलवाल कॉलोनी में छह मकान गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडेलवाल कॉलोनी में छह मकान गिराए
बरेली
Updated Wed, 10 Dec 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने मंगलवार को पीलीभीत बाईपास स्थित परवाना नगर की खंडेलवाल कॉलोनी में अवैध रूप से बने छह मकान जेसीबी से ध्वस्त करा दिए। इन मकानों के ले आउट विवादित होने के बावजूद इन्हें बगैर नक्शे पास कराए बना लिया गया था।
विज्ञापन
खंडेलवाल कॉलोनी में ध्वस्त किए गए मकान नसीम अहमद, ताहिर, मुन्नी देवी, पंकज मिश्रा, मानवेंद्र गंगवार, नसीम मलिक और ताहिर अली के थे। बीडीए की कार्रवाई के दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण कोई खलल नहीं डाल सकी। बीडीए के मुताबिक इन मकानों के ले आउट शुरू में ही विवादित हो गए थे। तब से इनका ले आउट पास करने पर रोक लगी थी। लेकिन फिर भी बगैर नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करा लिए गए। अवैध निर्माण पर नोटिस भी जारी किए गए लेकिन उनका जवाब बीडीए को नहीं मिला। इस कार्रवाई के दौरान बीडीए के एक्सईएन पीपी सिंह, एई ओपी वर्मा, अनिल मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन