फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dilapidated line breaks and falls, worker dies after being hit

Bareilly News: जर्जर लाइन टूटकर गिरी, चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated line breaks and falls, worker dies after being hit
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के गांव झादा में मंगलवार रात जर्जर एलटी लाइन टूटकर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इस कारण गांव के कुछ इलाकों की आपूर्ति रातभर ठप रही। मृतक के भाई ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव झादा निवासी प्रताप उम्र करीब (35) मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। मजदूरी करने वह रोजाना की तरह मंगलवार को भी बरेली आए थे। काम निपटाने के बाद यहां से रात नौ बजे गांव पहुंचे थे। घर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में एलटी लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। गांव के लोगों ने लाठी-डंडों के जरिये उनको बचाने की काफी कोशिश की। तब तक वह बुरी तरह झुलस गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर उपकेंद्र से गांव की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद परिवार वाले प्रताप को लेकर उचसिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उनको बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली ले जाते समय प्रताप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रताप के भाई रंजीत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। रंजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। आरोप है कि जर्जर लाइन के संबंध में कई बार सूचना देने के बाद भी लाइन नहीं बदली गई। इस कारण हादसा हुआ। प्रताप के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दी है। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि लाइन जर्जर होने संबंधी शिकायत नहीं मिली थी। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed