{"_id":"64989b93647a290199073c15","slug":"dilapidated-building-classes-will-be-held-somewhere-on-the-ground-bareilly-news-c-4-bly1034-191640-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जर्जर भवन तो कहीं जमीन पर लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जर्जर भवन तो कहीं जमीन पर लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
बरेली। ग्रीष्मावकाश के बाद तीन जुलाई को जब परिषदीय स्कूल खुलेंगे तो विद्यार्थियों का सामना एक बार फिर अव्यवस्थाओं से होगा। कहीं जर्जर भवन में कक्षाएं लगेंगी तो कहीं फर्नीचर के अभाव में बच्चे जमीन पर बैठेंगे। ग्रीष्मावकाश में भी विभाग ने स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की। शिक्षकों का कहना है तय कार्यक्रम के तहत पठन-पाठन का ध्यान रखा जाएगा।
80 स्कूलों के भवन जर्जर
जिले में 80 से अधिक स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं। सात स्कूल ऐसे हैं जो किराए की जर्जर इमारतों में चल रहे हैं। शासन की ओर से जर्जर स्कूलों से विद्यार्थियों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस हैं। बारिश के चलते हर बार इन स्कूलों में पानी भर जाता है। इमारत के गिरने की भी आशंका रहती है।
12 स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची बिजली
जिले के 12 स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है। हर साल इस मुद्दे पर बात होती है, विभाग जल्द समाधान की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। इन स्कूलों में बिजली के बिना छात्रों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
796 स्कूलों में फर्नीचर ही नहीं
जिले के 796 स्कूलों में काफी समय से फर्नीचर नहीं हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को जमीन पर बैठाकर कक्षाएं लगाई जाती हैं। विभाग काफी समय से जनप्रतिनिधियों के जरिये फर्नीचर की व्यवस्था कराने की बात कहता रहा है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका। हालांकि, बीएसए विनय कुमार का कहना है फर्नीचर के लिए क्रय आदेश जारी हो चुका है।
शिक्षकों की कमी भी बरकरार
जिले में आठ हजार शिक्षक तैनात हैं। विद्यार्थियों की संख्या चार लाख से अधिक है। ऐसे में मानकों की धज्जियां तो उड़ ही रही हैं। कई स्कूल ऐसे भी हैं जिनमें एक ही शिक्षक तैनात हैं। कुछ स्कूल तो शिक्षामित्र के भरोसे हैं।
विद्यार्थी यूनिफॉर्म से वंचित
साल 2022 में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे के लिए सहायता राशि के इंतजार में पूरा साल बीत गया था। इसके बाद भी 65 हजार विद्यार्थी इससे वंचित रह गए थे। इस साल भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। सहायता राशि की पहली किस्त जो अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होनी थी, अब तक नहीं हो सकी है। कई विद्यार्थियों का अब तक आधार सत्यापन ही नहीं हो सका है। विभाग हर बार दोे से तीन दिन में पैसा जारी होने की बात कहकर मामले को टाल रहा है।