{"_id":"5e8f6c7c8ebc3e6fd8179cbd","slug":"dig-responds-to-bhagwat-s-complaint-action-taken-in-karampur-bareilly-news-bly402212770","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवत की शिकायत पर डीआईजी का जवाब- करमपुर में हुआ एक्शन ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवत की शिकायत पर डीआईजी का जवाब- करमपुर में हुआ एक्शन ठीक
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर लौटते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी को निर्देश- सख्ती से परेशान न हों आम लोग
विज्ञापन
बरेली। करमपुर चौधरी प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई पर एतराज जताने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार की अगुवाई में सपा के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत को डीआईजी ने सिरे से खारिज कर दिया। डीआईजी ने कहा कि बेहद संवेदनशील माहौल में किसी को भी कानून से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने गांव में फोर्स कम कर गांव के आम लोगों पर बेवजह सख्ती न करने का निर्देश जरूर एसएसपी को दिया।
सपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार दोपहर डीआईजी राजेश पांडेय से मिलने पहुंचा। पूर्व मंत्री ने कहा कि करमपुर में पुलिस ने ज्यादा सख्त कार्रवाई कर दी। डीआईजी ने यह तर्क खारिज करते हुए कहा कि प्रधान पति तसव्वर की कॉल रिकार्डिंग से पता चला है कि उसने लोगों को कॉल करके भीड़ की शक्ल में पुलिस चौकी चलने को कहा था। बाकी आरोपियों को भी वीडियो से पहचानकर पकड़ा जाएगा। पूर्व मंत्री ने गांव में सख्ती कम कराने आग्रह किया तो डीआईजी ने एसएसपी को फोन पर निर्देश दिया कि महिलाओं को खेत पर जाने और चारा लाने से न रोका जाए। जरूरत से ज्यादा बैरियर और फोर्स भी कम कर दें। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पार्षद गौरव सक्सेना और पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव डीआईजी से मिलने भगवत सरन के साथ पहुंचे थे।