फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficulty will remain in February also 18 trains will be cancelled

Train Cancelled: फरवरी में मुश्किल होगा सफर, राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sat, 14 Dec 2024 12:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 12:53 PM IST
सार

फरवरी में बालामऊ स्टेशन यार्ड की रिमॉडलिंग होगी। इसके चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों पर 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन
Difficulty will remain in February also 18 trains will be cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में भी सफर पर संकट रहेगा। बालामऊ स्टेशन यार्ड की रिमॉडलिंग के कारण मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है। चार के मार्ग बदले गए हैं। तीन गाड़ियों को तीन घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। वहीं, कोहरे के मद्देनजर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 18 ट्रेनों को पहले ही निरस्त किया जा चुका है। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करनी होगी।

विज्ञापन


इनका नहीं होगा संचालन
22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक, 15119/20 दून एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक, 15127/28 वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक, 15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक, 22541/42 आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को, 13019/20 बाघ एक्सप्रेस 13 से 20 फरवरी तक, 15715/16 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 13 से 20 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'पत्नी कहती है घर मेरे नाम करो... तलाक दे दूंगी', वीडियो जारी कर पति ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से 17 फरवरी को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून से 15 फरवरी को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 14 फरवरी को चलने वाली 15005 गोरखपुर-देहरादून और देहरादून से 18 फरवरी को चलने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, अजमेर से 17, 18 व 20 फरवरी को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 

इनका बदला मार्ग
सहरसा से 15 व 16 फरवरी को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से 13, 16 व 17 फरवरी को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। मुजफ्फरपुर से 15 से 18 फरवरी तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, आनंद विहार से 15 से 18 फरवरी तक चलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।

इनका देरी से होगा संचालन
जम्मूतवी से 18 फरवरी को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, सिंगरौली से 18 फरवरी को चलने वाली 15073 सिंगरौंली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटे और शक्तिनगर से 14 व 17 फरवरी को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चलाई जाएंगी।

दो विशेष ट्रेनों का मार्ग बदला, तीन देरी से चलाई जाएंगी 
वाराणसी मंडल के नूनखार स्टेशन यार्ड में ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली पांच ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस दौरान दरभंगा से 16, 21, 23 व 28 दिसंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन और बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को परिवर्तित मार्ग सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा। इन्हीं तारीखों में 14674 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 40 मिनट, 13020 बाघ एक्सप्रेस 25 मिनट और 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस रास्ते में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed